
स्थाई शेल्टर होम में 25 लोगों के ठहरने की है व्यवस्था
नगर निगम जोनल कार्यालय के पास प्रेम नगर स्थित स्थाई शेल्टर होम में निरीक्षण के दौरान केन्द्र व्यवस्थापक ने डीएम को अवगत कराया कि शेल्टर होम में 25 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। इसमें से 14 पुरुष और 11 महिलाएं रह सकती हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शेल्टर होम रजाई और गद्दों को भी देखा और निर्देश दिये कि साफ-सुथरे बिस्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम रविंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे और बस स्टेशनों पर शेल्टर होम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे लोग इसका लाभ उठा सकें। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नारी निकेतन में कंबल वितरण कर दी नए साल की शुभकामनाएं
डीएम रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को राजकीय महिला शरणालय से सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। डीएम ने महिला शरणालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि यहां पर सभी सुविधाएं समय से मिल रही हैं। डीएम ने सभी संवासिनियों को कंबल का वितरण भी किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। नारी निकेतन में 96 महिलाएं और स्टॉफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के समय एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, केन्द्र संचालक सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Updated on:
02 Jan 2024 07:51 pm
Published on:
02 Jan 2024 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
