
जरी जरदोजी हस्तशिल्प के हुनरमंद कारीगरों के उत्पादों को लगेंगे पंख
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 172 करोड़ से तैयार हुआ अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने फेरिस व्हील को जल्द चलाने के दिए निर्देश
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इसमें शहर के हुनरमंद कारीगरों के उत्पादों को आसमान मिलेगा। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर वह अपने प्रोडक्ट को भेज सकेंगे। लोगों की शॉपिंग के साथ ही उनके मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बरेली अर्बन हॉट में 30 मीटर ऊंचा फेरिस व्हील लगाया गया है। इसकी ऊंचाई 30 मीटर होगी इसमें एक साथ 84 लोग झूले का आनंद ले सकेंगे। झूले में बैठकर बरेली का विहंगम दृश्य दिखेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और राजस्व की प्राप्ति होगी।
फाइव स्टार होटल जैसे लग्जरी कमरे और ओपन एयर थिएटर तैयार
अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव ने बताया कि अर्बन हाट हैंडीक्राफ्ट सेंटर लगभग तैयार हो चुका है। शॉपिंग कांप्लेक्स में आने वाले लोगों की पार्किंग का विशेष ध्यान रखा गया है। 600 गाड़ियां एक साथ पार्क की जा सकेंगी। शानदार रेस्टोरेंट तैयार किया गया है। फाइव स्टार होटल जैसे लग्जरी 35 कमरे तैयार हैं। आने वाले बिजनेसमैन के स्टाफ के लिए डॉरमेट्री की भी व्यवस्था की गई है। एक्यूवैेशन सेंटर है। जहां लोग अपने प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन कर सकेंगे। ओपन एयर थिएटर तैयार किया गया है। जिसमें रंगकर्मी अपने नाट्य प्रस्तुति करेंगे। शहर के रंग कर्मियों को भी एक अच्छा स्थान प्राप्त हो गया है। जिससे वह अपनी अभिनय प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे।
ओडीओपी कारीगरों को मिलेगी वैश्विक पहचान उत्पादों को लगेंगे पंख
अर्बन हॉट और हैंडीक्राफ्ट सेंटर के जरिए ओडीओपी की 124 दुकाने तैयार की गई हैं। इसमें जरी जरदोजी, हस्तशिल्प कला से जुड़े कारीगरों को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनेगी। वह अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा 500 लोगों के लिए मल्टीपर्पज हाल तैयार किया गया है। जहां लोग बड़ी बिजनेस मीटिंग कर सकेंगे। बाहर से आने वाले लोगों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। एक ही मंच पर शॉपिंग, मनोरंजन और रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है।
अर्बन हॉट सेंटर में लोगों को अत्याधुनिक तकनीकी सुरक्षा के साथ मनोरंजन मिलेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राजस्व की प्राप्ति होगी। फेरिस व्हील लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वह इसमें बैठकर पूरे बरेली का विहंगम दृश्य देख सकेंगे। - सौम्या अग्रवाल, कमिश्नर बरेली मंडल
Published on:
09 May 2023 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
