
12 साल पहले हुईं थी पहली मुलाकात, दोस्ती प्रेम में बदली
देवरनिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी विष्णु मौर्य ने बताया कि वह कीटनाशक दवा की दुकान चलाते है। उनकी 12 साल पहले सोनम सिद्दीकी से पहली मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती के बाद प्रेम हो गया। उनकी कॉल और सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही। बालिग होने पर सोनम ने शादी की इच्छा जताई। दोनों रविवार को मंदिर में पहुंचे और यहां प्रेम विवाह कर लिया। सोनम ने अपना नाम शादी के बाद लक्ष्मी रख लिया।
हमेशा से भगवान राम में थी आस्था, मंदिर भी जाती थी
सोनम ने बताया कि उन्हें हमेशा तीन तलाक और हलाला का डर सताता था। उनकी भगवान राम में हमेशा से आस्था रही है। शादी के बाद उन्होंने परिवार वालों से जान का खतरा भी जताया है। दोनों ने बताया कि वह अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कई वीडियो और फोटो वायरल हो गए है।
Published on:
25 Feb 2024 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
