15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर देंगे भाजपा को चुनौती

बरेली। सपा के समर्थन से अब पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर इस बार निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा को तगड़ी चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी ने सर्व सम्मति से उनको चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने इस बात की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Patrika Desk

Apr 27, 2023

ashk.jpg

- सपाइयों ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, एकजुटता से चुनाव लड़ाने का संकल्प
- पांच मुद्दों पर फोकस कर चुनाव लड़ेंगे डॉ. आईएस तोमर

बरेली। सपा के समर्थन से अब पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर इस बार निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा को तगड़ी चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी ने सर्व सम्मति से उनको चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने इस बात की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी।

एक होटल में बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे आयोजित सपा की प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो दिन पहले ही डॉ. आईएस तोमर को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया। इसके लिए सपा के अधिकृत प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ाएगी। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि डॉ. तोमर को चुनाव लड़ाने पर सपा एकजुट है। वह इस बार रिकार्ड वोटों से चुनाव जीतेंगे। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि नगर निगम में इस बार सपा का मेयर होगा। सपा समर्थित महापौर प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि वह दो बार मेयर रह चुके हैं। शहर की जनता उनको भली भांति जानती है। राजनीति सेवा का माध्यम है, न कि व्यवसाय का। बीते पांच साल में कुछ लोगों ने नगर निगम को पैसा कमाने का जरिया बना दिया है। जनता को महापौर से मिलने के लिए पर्ची लगानी पड़ी। उन्होंने गेट पर खुद से आम लोगों के मिलने के लिए कभी गार्ड नहीं खड़ा किया। न ही किसी को मिलने के लिए पर्ची लगानी पड़ी। न ही ठेकेदारों के साथ नगर निगम आफिस के अंदर कभी गोपनीय मीटिंग की।

10 साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां
पूर्व महापौर और सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि शहामतगंज फ्लाईओवर, संजय नगर रोड, 100 फुटा रोड समेत शहर के अधिकांश मार्गों की सड़कें और नालियां पक्की कराना उनके कार्यकाल के प्रमुख कार्य थे। अगर शहामतगंज ओवरब्रिज न होता तो कुतुबखाना से रास्ता बंद होने पर शहरवासी किस रास्ते से एक छोर से दूसरे छोर पर जाते। डॉ. तोमर ने कहा कि शहर की उनकी जाति के पांच सौ वोट भी नहीं हैं। फिर भी बरेली की जनता ने उनको दो बार मेयर बनाया। वह जाति-पांति में विश्वास नहीं रखते। इंसान उनके लिए पहले है। इसी नाते वह शहरवासियों से वोट देने की अपील करेंगे, ताकि जनता को उसका सेवक मिल सके। न कि महापौर के नाम पर व्यवसाय करने वाला व्यापारी। पूर्व महापौर ने कहा कि उनके भाई को कैंसर था। ईश्वर की कृपा ऐसी कि वह ठीक हो गए। पहले वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। सपा कार्यकर्ता और जनता के स्नेह ने उनको फिर से चुनाव लड़ने पर मजबूर कर दिया। प्रेस वार्ता में भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और अगम मौर्य, प्रमोद विष्ट, संजीव यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू, सत्येंद्र यादव, जफर बेग, पार्षद राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ सभा नेता सूरजपाल यादव, रविंद्र सिंह यादव समेत तमात सपा नेता मौजूद थे।