24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में सफर हुआ आसान, लालकुआँ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन से वेटिंग खत्म, सीधे कंफर्म सीट का मौका, दो अप्रैल से चलेगी

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इज्जतनगर मंडल ने लालकुआँ से कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इज्जतनगर मंडल ने लालकुआँ से कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 02 अप्रैल से 25 जून तक कुल 13 फेरों में चलेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

05060 लालकुआँ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन हर बृहस्पतिवार को दोपहर 1:35 बजे लालकुआँ से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर समेत कई बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

वापसी में शनिवार को कोलकाता से चलेगी ट्रेन

05059 कोलकाता-लालकुआँ स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से 27 जून तक हर शनिवार सुबह 5:00 बजे कोलकाता से रवाना होगी।
यह ट्रेन रविवार दोपहर 3:45 बजे लालकुआँ पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को दोनों ओर बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

18 कोच के साथ सफर होगा आसान

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर, AC थर्ड इकोनॉमी, AC सेकंड और फर्स्ट क्लास तक की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे ने हर वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए कोचों का संतुलित संयोजन तैयार किया है।

गोरखपुर रूट से जुड़ेगा बड़ा नेटवर्क

यह ट्रेन गोरखपुर रूट से होकर संचालित होगी, जिससे उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर पीलीभीत, लखीमपुर, बस्ती और छपरा जैसे स्टेशनों के यात्रियों के लिए यह बड़ी सुविधा साबित होगी।

भीड़ से राहत, सफर होगा सुगम

गर्मी के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन राहत का बड़ा जरिया बनेगी।
रेलवे का मानना है कि इससे वेटिंग लिस्ट और भीड़ का दबाव काफी हद तक कम होगा।

रेलवे का साफ संदेश—यात्रियों को हर हाल में सुविधा

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि गर्मियों में सफर सुगम और आरामदायक हो सके।