8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में स्लीवलेस, बरेली में सिर पर पल्लू… तस्वीरों में देखें- फहद के घर पहुंचते ही कैसे बदले स्वरा के रंग-ढंग

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने अपने मायके यानी दिल्ली के रिसेप्शन के मुकाबले ससुराल बरेली में एकदम जुदा अंदाज में नजर आईं।

3 min read
Google source verification
Swara Bhasker

स्वरा भास्कर बरेली में (बायें) दिल्ली के रिसेप्शन में पति के साथ एक्ट्रेस(दायें)

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस साल जनवरी में सपा नेता फहद अहमद के साथ शादी की थी। शादी के बाद स्वरा भास्कर शनिवार को पहली बार अपने ससुराल बरेली पहुंची। जहां स्वरा का एक बदला हुआ अंदाज देखने को मिला।

बरेली पहुंचने के बाद शर्माते हुए नजर आईं स्वरा IMAGE CREDIT:


ससुराल में शर्माते हुए दिखीं स्वरा
स्वरा बरेली पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। बोल्ड अंदाज के लिए पहचान रखने वाली स्वरा भी ससुराल में एक शर्मीली दुल्हन ही नजर आईं। जब वो कार से उतरीं तो उनके सिर पर पल्लू था और नजरें झुकी हुई थीं।

स्वरा भास्कर का उनके ससुराल पक्ष की महिलाएं जब जोर-शोर से स्वागत कर रही थीं तो वो बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दे रही थीं। सिर्फ झुकी नजरों से कभी-कभी मुस्कुरा रही थीं।

बरेली में रिसेप्शन के दौरान फहद के रिश्तेदारों के साथ स्वरा IMAGE CREDIT:

ससुराल में तस्वीरें खिंचाने में भी दिखी झिझक
ससुराल पहुंचने के बाद शनिवार शाम को बरेली के एक बड़े होटल में उनका रिसेप्शन हुआ। इस दौरान भी स्वरा एक शर्मीली बहू की तरह ही नजर आईं। वो मेहमानों के साथ तस्वीरें लेने में भी काफी तकल्लुफ करती दिखीं।

बरेली में सपा विधायक और दूसरे लोगों के साथ स्वरा और फहद IMAGE CREDIT:


बरेली में स्वरा की ड्रेस भी दिल्ली के रिसेप्शन के मुकाबले काफी अलग थीं। स्वरा ससुराल पहुंचते वक्त सिर पर पल्लू रखें उतरीं तो रिसेप्शन में उन्होंने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी। ये ड्रेस पूरी बाजू और बंद गले की थी।

दिल्ली के रिसेप्शन में दोस्तों के साथ सेल्फी में स्वरा भास्कर IMAGE CREDIT:


दिल्ली में कुछ अलग था अंदाज
स्वरा भास्कर दिल्ली की रहने वाली हैं। 3 दिन पहले 16 मार्च को उन्होंने अपने मायके दिल्ली में रिसेप्शन दिया। इस दौरान स्वरा मेहमानों से काफी अलग अंदाज में खुलकर मिल रही थीं।

स्वरा दिल्ली में खुद बढ़कर मेहमानों का स्वागत कर रही थीं और हंसते हुए तस्वीरें भी करा रही थीं। वहीं दोस्त उनके साथ बिना किसी फॉर्मेलिटी के सेल्फियां ले रहे थें। स्वरा और फहद मजे से इन सेल्फियों का हिस्सा बन रहे थे।

दिल्ली के रिसेप्शन में पत्रकार साक्षाी जोशी और विनोद कापड़ी के साथ फहद और स्वरा IMAGE CREDIT:


बरेली में बदला दिखा अंदाज
स्वरा की दिल्ली में ड्रेस बी ससुराल के मुकाबले थोड़ी अलग दिखी। दिल्ली के रिसेप्शन में स्वरा स्लीवलेस ब्लाउज पहने नजर आई थीं। बरेली में आने पर उनकी ड्रेस काफी बदल गई।


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मुख्तार अंसारी के भतीजे से राहुल गांधी तक... बरेली की बहू स्वरा भास्कर के रिसेप्शन में पहुंचे ये विपक्ष के नेता


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस साल 6 जनवरी को बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले फहद अहमद से शादी की थी। दोनों ही मुंबई में रहते हैं। ऐसे में मुंबई में ही दोनों ने शादी की।शादी के बाद 16 मार्च को स्वरा भास्कर ने दिल्ली में तो फहद ने अपने शहर बरेली में 19 मार्च को रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में देश के कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए।


यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव बोले- 2024 में 50 सीट जीतेगी सपा, 24 घंटे में ही अखिलेश ने बदल दिया चाचा का आंकड़ा


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग