
बरेली। बारादरी इलाके के एक मंदिर के पुजारी पर नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि वो साफ़ सफाई के लिए मंदिर जाती थी जहाँ के पुजारी ने उसे बेहोश कर उसके साथ रेप किया। लड़की ने पुजारी पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर बारादरी थाने में केस दर्ज किया गया है। रेप की यह वारदात करीब पांच माह पुरानी बताई जा रही है।
पुजारी पर लगा आरोप
बारादरी इलाके की रहने वाली नौंवी की छात्रा का आरोप है कि उसके मोहल्ले के मंदिर पर रहने वाले मंदिर के पुजारी ने उसके साथ मंदिर परिसर में ही बलात्कार किया और जब वो गर्भवती हुई तो पत्नी के साथ मिलकर उसका गर्भपात भी करा दिया। छात्रा का कहना है कि घर के पास बने मंदिर में पूजा अर्चना करने जाती थी तो मंदिर के पुजारी ने उससे पूजा अर्चना के साथ साथ दिन में मंदिर की सफाई भी करने की बात कही जिसके बाद छात्रा मंदिर में पूजा अर्चना के साथ साथ सफाई भी करने लगी। छात्रा का आरोप है कि लगभग 5 महीने पहले जब वह दिन में मंदिर की सफाई कर रही थी तभी मंदिर के पुजारी शिवम शर्मा ने उसके साथ मंदिर परिसर में ही बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और डराया धमकाया कि घर पर किसी को ना बताना । डरी सहमी छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। पुजारी का शिकार छात्रा जब गर्भवती हुई तो पुजारी के द्वारा उसका गर्भपात कराने का भी आरोप लग रहा है। गर्भपात के बाद जब छात्रा की तबीयत खराब हुई तो उसके घर वालों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद पुजारी ने उनसे माफी मांग कर सामाजिक प्रतिष्ठा की दुहाई देकर मामले को रफा दफा कर दिया।
मुकदमा हुआ दर्ज
छात्रा के पिता का आरोप है कि अब फिर से पुजारी के द्वारा उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा है इसलिए वह अब पुजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर बरेली के बारादरी थाने में मंदिर के पुजारी शिवम शर्मा और उसकी पत्नी अर्चना शर्मा के खिलाफ रेप , गर्भपात कराने , पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच की जा रही है।
Published on:
05 Dec 2019 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
