26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने वाले गिरोह का फरार आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार, अब खोलेगा कई राज

भूमि सौदे के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले संगठित गिरोह के आरोपी सत्यवीर को पुलिस ने दो साल की फरारी के बाद आखिरकार धर दबोचा। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2023 में दर्ज इस मामले में सत्यवीर लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा।
less than 1 minute read
Google source verification

आरोपी सत्यवीर

बरेली। भूमि सौदे के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले संगठित गिरोह के आरोपी सत्यवीर को पुलिस ने दो साल की फरारी के बाद आखिरकार धर दबोचा। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2023 में दर्ज इस मामले में सत्यवीर लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा।

जानकारी के अनुसार, इस गिरोह में कई लोग शामिल थे जो फर्जी जमीन दिखाकर और नकली नोटरी एग्रीमेंट बनाकर भोले-भाले लोगों को ठगते थे। पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज मामले में सत्यवीर का नाम सामने आया था। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया और दो साल तक छुपा रहा। रविवार को भोजीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सत्यवीर बिल्वा पुल के पास किसी से मिलने आया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय सत्यवीर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

भोजीपुरा इंस्पेक्टर अमित कुमार पांडे ने बताया कि सत्यवीर गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। वह जमीन दिखाने, पीड़ितों से धनराशि लेने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में सक्रिय था। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, लेकिन पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। सत्यवीर की गिरफ्तारी से इस ठगी नेटवर्क के कई और राज उजागर हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग