
बरेली। नगर निगम बरेली ने वार्ड–40 सतीपुर में आरसीसी नाला निर्माण को अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी फर्म की एफडीआर जब्त कर ली है। निगम ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति भी भेज दी है।
सतीपुर में गंगा सहाय कश्यप की दुकान से पीलीभीत बाईपास मुख्य चौराहे तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य 7 जनवरी 2022 को ठेकेदार मै० अनवार हुसैन को स्वीकृत किया गया था। तय समय में कार्य पूरा न होने पर निगम ने पहले नोटिस, फिर रिमाइंडर और अंत में अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन ठेकेदार ने दोबारा काम शुरू नहीं किया।
सहायक अभियंता मुकेश शाक्य के अनुसार, लगातार लापरवाही, निर्माण बंद रहने और निगम के निर्देशों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार की एफडीआर जब्त कर ली गई है। साथ ही फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
नगर निगम का कहना है कि अधूरे कार्य और जिम्मेदारियों से बचने की इस तरह की घटनाएँ न केवल जनता को परेशान करती हैं, बल्कि विकास कार्यों की गति भी रोकती हैं। इसलिए ऐसे ठेकेदारों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित विषय:
Published on:
16 Nov 2025 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
