20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पप्पू गिरधारी के इशारे पर हुआ पीलीभीत बाईपास पर गोलीकांड, क्या बोले दूसरे पप्पू

बरेली से लेकर उत्तराखंड तक सबसे बड़ा लैंड सिंडिकेट चलाने वाले पप्पू गिरधारी के इशारे पर पीलीभीत बाईपास पर गोलीकांड हुआ था। उनके इशारे पर ही करोड़ों के प्लाट पर कब्जा किया गया था। पप्पू गिरधारी की पत्नी रेखा आर्य उत्तराखंड भाजपा सरकार में ताकतवर मंत्री हैं।

2 min read
Google source verification

उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य और उनके पति पप्पू गिरधारी।

बरेली। बरेली से लेकर उत्तराखंड तक सबसे बड़ा लैंड सिंडिकेट चलाने वाले पप्पू गिरधारी के इशारे पर पीलीभीत बाईपास पर गोलीकांड हुआ था। उनके इशारे पर ही करोड़ों के प्लाट पर कब्जा किया गया था। पप्पू गिरधारी की पत्नी रेखा आर्य उत्तराखंड भाजपा सरकार में ताकतवर मंत्री हैं। उनके जरिए पुलिस से साठ गांठ कर पप्पू गिरधारी बरेली में फिर से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने एक बड़ा लैंड सिंडिकेट बना दिया है। गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा ने पप्पू गिरधारी और उनके बेटे धर्मेंद्र रिंकू पर निशाना साधा। उन्हें इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है।

राजीव राणा का आरोप पप्पू गिरधारी ने कराया बवाल
रविवार सुबह बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मुझे आरोपी बनाया जा रहा है। हमने कोई गुनाह नहीं किया है। हम किसी जमीन पर कब्जा करने नहीं गए थे। वह हमारा प्लॉट है, जो विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है। इसे हमने भारती गुप्ता से खरीदा था। राजीव ने आरोप लगाया कि इस प्लॉट पर मंत्री के पति कब्जा करना चाहते हैं। जो घटना घटी है, उसके पीछे बड़ा षडयंत्र था। मुझे आरोपी बनाकर मंत्री के पति पप्पू गिरधारी इस प्लॉट को छीनना चाहते हैं। पप्पू गिरधारी जैन हत्याकांड के आरोपी हैं इसके अलावा बरेली में जमीनों के फर्जीबाड़े और धोखाधड़ी के मामले में उनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

भाजपा पूर्व विधायक ने वीडियो जारी कर नामजदगी को बताया राजनीतिक साजिश
भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने सोशल मीडिया पर उज्जैन जंक्शन से वीडियो जारी किया है। जारी वीडियो में वह कह रहे हैं कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं। उन्होंने कहा मेरा इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। साजिश के तहत मेरा नाम एफआईआर में लिखाया गया है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम ही बरेली से वृंदावन चले आए थे। यहां से उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन को जाना है। रविवार को जारी वीडियो में वह उज्जैन रेलवे जंक्शन के बाहर नजर आ रहे हैं।

दोनों गुटों की ओर से ताबड़तोड़ की गई थी गोलीबारी
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर शनिवार सुबह को बजरंग ढाबा के पास प्लॉट पर कब्जे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा और शंकरा मार्बल की दुकान के मालिक आदित्य उपाध्याय के गुटों में विवाद हुआ था। आगजनी और तोड़फोड़ के साथ घटना में दोनों गुटों की ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। जिससे शहर में दहशत फैल गई थी। रोड जाम हो गया था।

12 लोग नामजद और 150 अज्ञात पर दर्ज हुई एफआईआर
घटना के बाद पुलिस ने आदित्य उपाध्याय व उसके बेटे अविरल उपाध्याय को गिरफ्तार किया। रात में राजीव राणा गुट के कई लोग गिरफ्तार किए गए। इसी बीच आदित्य के चौकीदार की ओर से एफआईआर दर्ज करा दी गई। इसमें बीजेपी पूर्व विधायक पप्पू भरतौल व राजीव राणा समेत 12 लोग नामजद और 150 अज्ञात को शामिल किया गया है।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग