22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएनएस के तहत अमरोहा और बरेली में दर्ज हुई जिले की पहली रिपोर्ट, जानें क्या हैं नये कानून

भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह अब 1 जुलाई यानी सोमवार से तीन आपराधिक कानून-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। अंग्रेजों के बनाए कानून अब गुजरे जमाने की बात हो गए।

3 min read
Google source verification

इज्जतनगर थाना परिसर में पहुंचे आईजी डॉ. राकेश सिंह।

बरेली। नये कानून के स्वागत समारोह में आईजी डॉ. राकेश सिंह ने इज्जतनगर थाना परिसर में पहुंचकर नये कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह अब 1 जुलाई यानी सोमवार से तीन आपराधिक कानून-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। अंग्रेजों के बनाए कानून अब गुजरे जमाने की बात हो गए। रविवार रात 12 बजे के बाद नई धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके चलते बरेली के थाना बारादरी में जिले की पहली बच्चा चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत बरेली के थाना बारादरी में दर्ज हुई जिले की पहली रिपोर्ट
बारादरी थाना क्षेत्र में डोहरा मोड़ स्थित निजी अस्पताल से पीलीभीत के दंपति का करीब एक माह का बच्चा चोरी हो गया है। इस मामले में बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 97 के तहत जिले की पहली एफआईआर बताई जा रही है। जबकि नये कानून के तहत प्रदेश की दूसरी एफआईआर बताई गई है। इस मामले में पुलिस पीड़ित परिवार और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।

रविवार की रात करीब दो बजे के बाद किसी समय हो गया बच्चा गायब
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले सुशील कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी कोमल ने करीब एक माह पहले बेटे को जन्म दिया था। बच्चे की हालात में सुधार नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने 28 जून को अपने एक माह के बेटे इंद्रजीत को डोहरा रोड स्थित बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चार दिन से बच्चा यहां भर्ती था और परिवार के लोग भी अस्पताल परिसर में ही रह रहे थे। रविवार की रात करीब दो बजे के बाद किसी समय बच्चा गायब हो गया। सोमवार की सुबह 6 बजे परिवार को बच्चा गायब होने की जानकारी हो सकी। इस पर उन्होंने बच्चा चोरी होने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। बारादरी थाना पुलिस पहुंची तो देखा कि पूरे अस्पताल में कहीं सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
पुलिस को पड़ोस की दुकान के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सफेद शर्ट पहनकर अस्पताल में आ जा रहे एक शख्स की फुटेज मिली है। बारादरी थाना पुलिस ने इस मामले मे नए कानून के तहत सुबह करीब सवा दस बजे रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अमरोहा में दर्ज हुई पहली एफआईआर
एडीजी जोन रमित शर्मा ने बताया कि प्रदेश की पहली एफआईआर सुबह 9.51 बजे अमरोहा में दर्ज हुई। अमरोहा भी बरेली जोन की मुरादाबाद रेंज का जिला है। बरेली में 10.17 बजे बारादरी थाने में जो एफआईआर हुई वह जिले में पहली और प्रदेश में दूसरी है। प्रदेश की तीसरी एफआईआर सुबह 10.44 बजे आगरा जिले में दर्ज की गई है।

ये हुए बदलाव

वारदात - भादवि - बीएनएस

  • हत्या - 302 - 103 (1)
  • हत्या का प्रयास - 307 - 109
  • दुष्कर्म - 376 (1) - 63
  • ठगी व धोखाधड़ी - 420 - 318 (4)
  • छेड़छाड़ - 354 - 74
  • चोरी- 379 - 303 (2)
  • दहेज उत्पीड़न - 498 (ए) - 85
  • दहेज हत्या - 304 बी - 80 (2)
  • लूट - 392 - 309 (4)
  • डकैती - 310 (2)

नाबालिग से दुष्कर्म पर अब मृत्युदंड की सजा
जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के सैकड़ों मुकदमे अदालत में चल रहे हैं। इन मामलों में अभी तक 20 साल या आजीवन सजा का प्रावधान था। लेकिन अब इसमें आजीवन कारावास या मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है।

पुलिस नये कानून का स्वागत करने के लिए है तैयार
शिवराज, नोडल अधिकारी ने बताया कि पुलिस नये कानून का स्वागत करने के लिए तैयार है। जिले में 35 सौ पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। रात 12 बजे के बाद से नए कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं।