3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टाग्राम पर युवती की छवि से खिलवाड़, आरोपियों ने वायरल किए आपत्तिजनक फोटो, मुकदमा दर्ज

बारादरी क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर एक युवती की तस्वीरें और वीडियो आपत्तिजनक तरीके से साझा करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजन ने बारादरी थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Google source verification

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल (फोटो सोर्स: एआई)

बरेली। बारादरी क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर एक युवती की तस्वीरें और वीडियो आपत्तिजनक तरीके से साझा करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजन ने बारादरी थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी के निजी फोटोग्राफ अपलोड किए गए, जिनके साथ अभद्र व अशोभनीय टिप्पणियाँ भी की गईं। आरोप है कि आरोपी लगातार नई-नई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की छवि को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।

परिवार मानसिक तनाव में, ब्लैकमेलिंग की आशंका

परिजनों का कहना है कि यह सिलसिला बीते कई दिनों से चल रहा है और अब स्थिति असहनीय हो चुकी है। फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर परिवार की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई जा रही है। साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि इन सामग्रियों के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करने या समाज में उसकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित परिवार ने इंस्टाग्राम पर चल रही फर्जी गतिविधियों पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने शुरू की जांच

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंस्टाग्राम अकाउंट की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं का सामना हो तो तुरंत निकटतम थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Story Loader