
बहेड़ी में पुलिस की मुखबिरी से दरोगा के साथ आशिकी की एक साल पुरानी है कहानी
मेरठ की रहने वाली महिला दरोगा एक साल पहले बहेड़ी में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज थी। बहेड़ी के नई बस्ती का रहने वाला मोहम्मद ताबिश का थाने पर आना जाना था। बहेड़ी कोतवाली में उसे हाफिज जी कहकर लोग बुलाते थे। वह पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम करता था। टैक्सी ड्राइवर पुलिस को टैक्सी मुहैया कराता था। पुलिस के नजदीक रहते ही वह टैक्सी ड्राइवर से टैक्सी मालिक भी बन गया। पुलिस से नज़दीकियां बढ़ते बढ़ते थाने की महिला दरोगा का उस पर दिल आ गया। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। लेकिन मामला दो अलग-अलग समुदायों का था। इस वजह से दोनों ने अपने प्यार की बात सबसे छुपाई। किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी। मामला तब खुला जब महिला दरोगा और ताबिश ने 16 मई को उप जिला मजिस्ट्रेट विवाह अधिकारी के समक्ष कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को सौंप दी है लेकिन कोर्ट मैरिज की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
भाई ने ब्रेनवाश कर और लव जिहाद में फंसाने का लगाया आरोप
महिला दरोगा ने टैक्सी ड्राइवर के साथ मोहब्बत के बारूद से बगावत की कोशिश जरूर की है। लेकिन इसकी तपिश से महकमा और उसके घर वाले खासे नाराज हैं। मामला महिला दरोगा के परिवार वालों तक पहुंचा। इसकी खबर लगी तो दरोगा के भाई ने एडीजी बरेली पीसी मीना से इसकी शिकायत की। भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन शहर के एक थाने में तैनात है। एक टैक्सी ड्राइवर ने उसकी बहन का ब्रेनवाश किया है। धर्मांतरण की कोशिश कर रहा है। उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसा कर उसके फोटो खींच लिए हैं। बहन को ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बना रहा है। मामले में कार्यवाही की मांग करते हुए दरोगा बहन का ट्रांसफर अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर जिलों में कराने की मांग की है।
ओआर में नहीं पहुंची महिला दरोगा तो मची खलबली, लिखी रिपोर्ट
महिला दरोगा की शादी पर बवाल मचने के बाद वह गैर हाजिर हो गई हैं। दरोगा ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया है। शुक्रवार शाम से दरोगा की कोई खबर नहीं है। रात को सर्किल के सीओ ने ओआर किया। इसमें भी दरोगा गैरहाजिर रहीं। इसके बाद दरोगा की गैर हाजिरी की रिपोर्ट लिखी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा थाने पर नहीं है। उनकी गैरहाजिर रिपोर्ट अफसरों को भेज दी गई है।
Published on:
17 Jun 2023 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
