10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 महीने में लिखी गई कत्ल की स्क्रिप्ट… फिर एक हथौड़े से खत्म कर दिया पति, पुलिस ने ऐसे उतारा खूनी प्यार का नकाब

सिरौली थाना क्षेत्र में हुई सुरेश पाल की नृशंस हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस वारदात को किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ममता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। दोनों ने सुरेश पाल को रास्ते से हटाने के लिए पूरी प्लानिंग की और शनिवार रात हथौड़े से सिर फोड़कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र में हुई सुरेश पाल की नृशंस हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस वारदात को किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ममता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। दोनों ने सुरेश पाल को रास्ते से हटाने के लिए पूरी प्लानिंग की और शनिवार रात हथौड़े से सिर फोड़कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि ममता और गांव के ही होतम के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। ममता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन जब होतम इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो दोनों ने मिलकर सुरेश पाल को खत्म करने की साजिश रच डाली। करीब पांच महीने तक योजना बनाई गई और सही मौके का इंतजार किया गया।

रात में हमला, हथौड़े से कुचला सिर

शनिवार रात जैसे ही मौका मिला, ममता ने अपने पति को काबू में किया और होतम ने हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान सुरेश पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात इतनी निर्मम थी कि देखने वालों की रूह कांप जाए। हत्या के बाद दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की भरपूर कोशिश की। ममता ने अपने मोबाइल की सिम तोड़कर फेंक दी और हथौड़े को पानी से धोकर साफ किया गया। लेकिन अपराध का बोझ ज्यादा देर तक छिप नहीं सका। पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी जांच ने सारी परतें खोल दीं।

एक झूठ ने खोल दी पूरी पोल

जब पुलिस ने ममता से पूछताछ की तो उसने खुद को अनजान बताया। यही जवाब उसके लिए भारी पड़ गया। पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो गांव के ही होतम से लगातार व्हाट्सऐप वीडियो कॉल, वॉयस कॉल और चैट के सबूत मिले। कई कॉल और मैसेज डिलीट किए जा चुके थे, जिससे शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने होतम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। दबाव में आते ही वह टूट गया और पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि ममता के साथ रहने के लिए उन्होंने सुरेश पाल को रास्ते से हटाने का फैसला किया था। पुलिस ने सबूतों के आधार पर ममता और होतम दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग