16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला महिला अस्पताल पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष, भर्ती प्रसुताओं से पूछे हालात, फिर क्या बोलीं…

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला ओपीडी, महिला वार्ड और बच्चा वार्ड में जाकर व्यवस्थाएं देखीं, भर्ती प्रसुताओं से हालचाल पूछे उन्हें किस तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं, इसकी गहनता से जानकारी ली।

2 min read
Google source verification

जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं महिला आयोग की अध्यक्ष (फोटो सार्स: पत्रिका)

बरेली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला ओपीडी, महिला वार्ड और बच्चा वार्ड में जाकर व्यवस्थाएं देखीं, भर्ती प्रसुताओं से हालचाल पूछे उन्हें किस तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं, इसकी गहनता से जानकारी ली। दवा टाइम से मिल से मिल रही है और भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी पूछताछ की गई। इसको लेकर जिला महिला अस्पताल में खलबली मच गई।

निरीक्षण के दौरान विजया रहाटकर ने सीएमएस और सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला मरीज तक पहुंचे।

गर्मी में बेहाल वार्ड, कूलर और एसी नहीं चले

निरीक्षण के दौरान बच्चा वार्ड और महिला वार्ड में अत्यधिक गर्मी से मरीज और तीमारदार परेशान दिखे। हीटवेव के बीच कूलर और एसी बंद मिले, जिससे मरीजों को राहत नहीं मिल पाई। महिला आयोग की अध्यक्ष और अधिकारियों ने खुद भी गर्मी का अनुभव किया और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अस्पताल परिसर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजया रहाटकर ने केक काटकर नवजात कन्याओं के जन्म की खुशी साझा की। इस अवसर पर पांच महिलाओं को बाल देखभाल की किटें वितरित की गईं।

महिला सशक्तिकरण के लिए ऑडिटोरियम में कार्यक्रम

दोपहर बाद जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में महिला प्रधानों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विजया रहाटकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी सराहना की। अपने संबोधन में रहाटकर ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में महिलाओं को शिक्षित करने और स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने मातृत्व शक्ति को सम्मान देने और महिला उत्थान के लिए समाज से आगे आने की अपील की।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम और निरीक्षण के दौरान सीएमओ विश्राम सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एसडीएम निधि डोडियाल, सीडीओ देवयानी, डीपीओ, डॉ. त्रिभुवन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व महिलाएं मौजूद रहीं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग