11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लूट की बाइक दरोगा के घर से बरामद, पुलिस पर उठे सवाल, कोर्ट के आदेश पर खुला राज, फिर हुआ ये

भोजीपुरा इलाके में हुई लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आ गई है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने न तो आरोपियों को पकड़ा और न ही लूटी गई रकम और बाइक बरामद की। अब सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि लूटी गई बाइक एक दरोगा के घर खड़ी मिली।

less than 1 minute read
Google source verification

मौके पर खड़ी गाड़ी और पुलिस (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। भोजीपुरा इलाके में हुई लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आ गई है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने न तो आरोपियों को पकड़ा और न ही लूटी गई रकम और बाइक बरामद की। अब सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि लूटी गई बाइक एक दरोगा के घर खड़ी मिली।

गांव तुलसीपुर निवासी बृजेश कुमार का कहना है कि 13 मार्च को वह अपने फूफा के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही धर्मवीर और सुरजीत ने उन्हें रोक लिया और उनसे 10 हजार रुपये और बाइक लूट ली। शिकायत दर्ज कराने थाने गए तो पुलिस ने मामला ही नहीं लिखा। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आखिरकार 8 जून को रिपोर्ट दर्ज की।

पुलिस बनी मूकदर्शक, कोर्ट से फिर गुहार

रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की और न ही लूटी गई बाइक और नकदी बरामद की। इससे तंग आकर पीड़ित ने वकील के जरिए दोबारा कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने सख्ती दिखाई और पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। बुधवार को पुलिस ने दबिश दी और चौकाने वाली बात ये रही कि लूटी गई बाइक भोजीपुरा के मॉडल विलेज में रहने वाले एक दरोगा के घर से बरामद हुई। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस ने झाड़ा पल्ला

मामले में जब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। वहीं एसपी साउथ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बयान दिया कि यह मामला पेशबंदी का लग रहा है। जांच कराई जा रही है, इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग