16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से मारपीट कर बेटी को उठा ले गया युवक, महिला ने जताई हत्या की आशंका, एफआईआर दर्ज, जाने पूरा मामला

इज्जतनगर क्षेत्र में एक महिला के घर में उसके पति ने जबरन घुसकर मारपीट की और उसकी नाबालिग बेटी को उठा ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और किसी तरह उसे बचाया। पीड़िता ने पति पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

थाना इज्ज्तनगर (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में एक महिला के घर में उसके पति ने जबरन घुसकर मारपीट की और उसकी नाबालिग बेटी को उठा ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और किसी तरह उसे बचाया। पीड़िता ने पति पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के बन्नुवाल नगर निवासी महिला बताया कि उसका पति अरविंद रजत बिहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है, वह अक्सर उसे परेशान करता है। पति से विवाद के चलते नीरज जनवरी माह से अलग किराए के मकान में रह रही है। कुछ समय पहले उसने पति के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया था, जिसके बाद दोनों को थाने बुलाकर बात की गई थी। जांच का आश्वासन देकर पुलिस ने दोनों को वापस भेज दिया था, लेकिन इसी बात से बौखलाया पति अरविंद शुक्रवार रात घर में घुस आया।

पीड़िता का आरोप है कि पति अरविंद ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर उसके साथ मारपीट की और नाबालिग बेटी सुरभि को जबरन उठाकर अपने साथ ले गया। घबराई पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति लगातार धमकी दे रहा है और किसी भी वक्त वह उस पर जानलेवा हमला कर सकता है। उसने कहा कि उसकी जान को खतरा है और उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल इज्जतनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।