9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका से मिलने गए युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, फिर हुआ ये

फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को आधी रात प्रेमिका से मिलने की कोशिश करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर गांव के चौराहे पर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा। प्रेमी युवक झांसी निवासी बताया जा रहा है, जो पिछले पांच वर्षों से गांव में रहकर पानी-पूरी (बताशा) बेचने का कार्य कर रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को बाद में एक ग्रामीण ने भीड़ से छुड़ाकर गांव से भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

बरेली । फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को आधी रात प्रेमिका से मिलने की कोशिश करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर गांव के चौराहे पर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा। प्रेमी युवक झांसी निवासी बताया जा रहा है, जो पिछले पांच वर्षों से गांव में रहकर पानी-पूरी (बताशा) बेचने का कार्य कर रहा था।

गंभीर रूप से घायल युवक को बाद में एक ग्रामीण ने भीड़ से छुड़ाकर गांव से भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुई पिटाई

जानकारी के अनुसार, झांसी के रहने वाले युवक की दोस्ती गांव की एक विशेष समुदाय की युवती से हो गई थी। दोनों का प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा था, लेकिन समाज और परिवार के डर से वे चोरी-छिपे मिलते थे। रविवार रात युवती के घरवालों के रिश्तेदारी में चले जाने के बाद युवक उसके घर मिलने पहुंचा। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। भीड़ ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में युवक को रस्सी से खंभे में बांधकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवती ने कई बार प्रेमी को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे उसकी एक न चली। अंततः जब युवक के सिर से खून बहने लगा, तब गांव के ही एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए उसे छुड़ाया और गांव से भागने में मदद की।

वीडियो वायरल, प्रशासन बेखबर

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ग्राम प्रधान घटनास्थल पर मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। वीडियो में भीड़ द्वारा युवक को पीटते और युवती को असहाय खड़े हुए देखा जा सकता है।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार, जब घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो वह मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने न तो कोई मामला दर्ज किया और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई की। फरीदपुर थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग