
फोटो सोर्स: एआई
बरेली। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की दो घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है। एक मामले में बदमाश ने रात के अंधेरे में महिला के घर का सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी, जबकि दूसरी घटना में चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये और सिलेंडर उड़ा दिया।
पहली घटना बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर मोहल्ले की है। यहां रहने वाली लज्जावती पत्नी ओमप्रकाश के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को पड़ोस में रहने वाले रामबाबू उर्फ गोला पुत्र कन्हई लाल ने 26 मई की रात करीब 11:30 बजे तोड़ दिया। लज्जावती का आरोप है कि रामबाबू चोरी की नीयत से कैमरा तोड़ने आया था। इससे पहले भी वह कई बार घर में घुसने की कोशिश कर चुका है। इस बार की हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना पीड़िता के बेटे ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर रामबाबू के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस के जाने के बाद वह दोबारा शराब पीकर महिला के दरवाजे पर पहुंच गया और परिवार को गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान लज्जावती ने 27 मई को थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
दूसरी घटना सुभाषनगर थाना क्षेत्र के विकास नगर, शांति विहार मोहल्ले की है। यहां रहने वाले जोगराज के घर सोमवार की शाम करीब 6 बजे चोरी हो गई। जब वह घर पर नहीं थे, तो उनके घर का ताला तोड़कर दो युवक निशांत कुमार मिश्र पुत्र राम वहोरे शर्मा और टीकम छत के रास्ते अंदर घुसे और अलमारी से एक लाख रुपये नकद और एक गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। जोगराज ने अगले दिन थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अलमारी का ताला तोड़कर रकम निकाली गई और सिलेंडर भी उठा ले जाया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बारादरी और सुभाषनगर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित विषय:
Published on:
04 Jun 2025 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
