
पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य नामांकन कराने पहुंच लखनऊ।
बरेली। भोजीपुरा विधानसभा से पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य एमएलसी के लिए नामांकन कराने लखनऊ पहुंच गए हैं।नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित थे। बहोरन लाल मौर्य का निर्विरोध एमएलसी बनना तय है। चर्चा है कि एमएलसी बनाने के बाद उन्हें मंत्री भी बनाया जा सकता है। स्वामी प्रसाद मौर्य और जितिन प्रसाद के इस्तीफे के बाद सीटें रिक्त हैं।
2027 में भोजीपुरा से कौन होगा भाजपा का अगला विधायक
बहोरन लाल मौर्य 2022 में भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी के शहजिल इस्लाम से चुनाव हार गए थे। इससे पहले वह दो बार भोजीपुरा से विधायक रह चुके हैं। अब उनके एमएलसी बनने के बाद भोजीपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा का नया दावेदार होगा। अब देखना है कि भाजपा भोजीपुरा से मौर्य प्रत्याशी को ही मैदान में उतारेगी या कुर्मी नेताओं को भोजीपुरा विधानसभा से मौका दिया जाएगा। भोजीपुरा विधानसभा से ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, प्रशांत पटेल समेत कई दावेदार रहे हैं।
दो बार विधायक रह चुके बहोरन लाल मौर्य अब बनेंगे एमएलसी
मौर्य वोटो को साधने के लिए भाजपा ने ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को बदायूं से चुनाव लड़ाया था। लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाए। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा के बाद भाजपा मौर्य नेताओं को मजबूत करने की तैयारी में है। इसी दौरान आंवला से सपा ने नीरज मौर्य को प्रत्याशी बनाकर भाजपा से सीट झटक ली थी। इसके बाद से भाजपा किसी मौर्य चेहरे को आगे बढ़ाने की तैयारी में थी। इसी को ध्यान में रखते हुए 1996 और 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने बहोरन लाल मौर्य को एमएलसी बनाया जा रहा है। उनका निर्विरोध एमएलसी बनना तय है। इसके बाद उन्हें मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है। स्वामी प्रसाद मौर्य और जितिन प्रसाद दोनों उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री थे। उनके इस्तीफे के बाद अब बरेली से किसी मौर्य नेता को मंत्री बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई है।
Updated on:
02 Jul 2024 02:06 pm
Published on:
02 Jul 2024 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
