26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
हलाला प्रथा के खिलाफ मीडिया में आई पीड़ित को जान से मारने की धमकी
Play video

हलाला प्रथा के खिलाफ मीडिया में आई पीड़ित को जान से मारने की धमकी

लाला प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाली निदा खान और शबीना को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Jul 2018, 10:31 PM IST

बरेली। हलाला प्रथा का विरोध करने वाली तलाक पीड़ित महिलाओं को जान से मारने की धमकी मिली है। तीन दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर हलाला प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाली निदा खान और शबीना को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दोनों तलाक पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- दोबारा निकाह के लिए ससुर के साथ करना पड़ा हलाला फिर भी नहीं रखा साथ

क्या था मामला

हलाला प्रथा और बहु विवाह के खिलाफ कानून बनाने की मांग करने के लिए तलाक पीड़ित निदा खान ने आठ जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसमे 35 पीड़ित महिलाएं मौजूद थी।प्रेस कांफ्रेंस में शबीना नाम की तलाक पीड़ित महिला भी मौजूद थी जिसने प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि उसके शौहर ने तलाक देने के बाद ससुर के साथ उसका हलाला कराया था और फिर तलाक दे दिया और अब देवर के साथ हलाला करने का दबाव बनाया जा रहा है। शबीना का ये मामला मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खिया बन गया जिसके बाद निदा खान और शबीना को जान से मारने की धमकियां मिल रही है दोनों ने ही बारादरी थाने में शिकायत की है।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक के बाद दोबारा निकाह का झांसा देकर भतीजे से कराया हलाला, अब अपनाने से किया इनकार

मुकदमा कराएंगी दर्ज

आलाहज़रत की बहू रही निदा खान ने बताया कि हलाला और बहु विवाह के खिलाफ़ आवाज उठाने के बाद दोनों को धमकियां मिल रही है और उन्होंने बारादरी में मामले की शिकायत की है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शबीना के साथ हुए हलाला में रेप का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश