30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Triple talaq: थाने में, सड़क पर और फोन पर बोल दिया तीन तलाक

Triple talaq bill बनने के बाद भी तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में एक ही दिन में तीन तलाक triple talaq के तीन मामले सामने आए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 9 Aug 2019, 10:00 AM IST

three triple talaq cases were reported in Bareilly

Triple talaq: थाने में, सड़क पर और फोन पर बोल दिया तीन तलाक

बरेली। तीन तलाक पर कानून triple talaq bill बनने के बाद भी तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में एक ही दिन में तीन तलाक triple talaq के तीन मामले सामने आए हैं। कहीं शौहर ने थाने में बीवी को तीन तलाक बोल दिया तो कहीं पर नाराज होकर सड़क पर तलाक बोल कर पत्नी को अकेला छोड़ दिया। एक शौहर ने फोन पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। एक साथ तलाक के तीन मामले आने पर हड़कम्प मच गया और एसएसपी ने तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

Triple Talaq Bill पास होते ही बदले उलेमा के सुर, स्वागत करते हुए कहा कि करेंगे लोगों को जागरूक

केस 1

चांद बी की शादी 2 साल पहले किला के स्वाले नगर निवासी राशिद से हुई थी। चांद बी का आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद ही उसका पति राशिद उसके साथ मारपीट करने लगा। उसका आरोप है कि राशिद उसे बेल्ट और लोहे के तार से बेरहमी से पीटता था। इतना ही नही जब वो गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद चांद बी ने महिला थाने में शिकायत की तो उसके पति ने थाने में ही उसे तीन बार तलाक़ तलाक़ तलाक़ triple talaq बोल दिया।

केस 2

दूसरा मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखुपुरा की अक्सीर का है। अक्सीर ने 5 साल पहले मोहल्ले के ही मुस्तजाब से लव मैरिज की थी। उसका कहना है जब उसका बेटा 10 दिन का था तभी उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद अक्सीर ने शीशगढ़ थाने में अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया। 4 अगस्त को अक्सीर अपने ढाई साल के मासूम को गोद मे लेकर बाजार की तरफ से आ रही थी तभी उसके पति ने उससे बच्चे को छीनने की कोशिश की। अक्सीर के विरोध करने पर उसने सड़क पर ही उसे तलाक़ दे दिया।


केस 3

सिरौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला की रहने वाली गुलिस्ता की शादी 11 साल पहले लईक से हुई थी। उसके 3 बच्चे है। गुलिस्ता का आरोप है कि 25 दिन पहले उसके पति ने उसे घर से 3 तलाक़ देकर निकाल दिया। गुलिस्ता ने सिरौली थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। जिसके बाद उसने एसएसपी मुनीराज से शिकायत की और उनके आदेश पर मामले को परामर्श केंद्र भेज दिया गया। परामर्श केंद्र में पति-पत्नी को आना था, लेकिन गुलिस्ता तो आ गई पर उसका पति नही आया। जब थाने से आई महिला कांस्टेबल ने उसके पति को फोन किया तो उसने फोन पर भी कह दिया कि मैं अपनी पत्नी को फिर से तलाक़ देता हूं।

ये भी पढ़ें

तलाक पीड़िताओं ने प्रधानमंत्री से की ऐसी मांग कि मौलवियों और मुस्लिमों के होश उड़ जाएंगे

एफआईआर के आदेश

वही तीनो ही मामले में एसएसपी SSP Bareilly मुनीराज ने हाल ही में आये ट्रिपल तलाक़ कानून के तहत मुकदमा दर्ज करने के थाना पुलिस को आदेश दिए है। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश