8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और नकदी बरामद, एक के लगी गोली, दरोगा भी घायल

सुभाषनगर पुलिस ने सोमवार देर रात को मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा। लुटेरों ने हाल ही में दो महिलाओं से कान के कुण्डल और पर्स लूटे थे। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गया।

2 min read
Google source verification

पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने सोमवार देर रात को मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा। लुटेरों ने हाल ही में दो महिलाओं से कान के कुण्डल और पर्स लूटे थे। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गया। मौके से दो तमंचे, कारतूस, लूट की नकदी और बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 9 जून को जाग्रति नगर क्षेत्र में एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने के कुण्डल छीन लिए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी मदर्स स्कूल के पास फरीदापुर की ओर जाने वाले रास्ते पर दिखे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को फंसता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अयान पुत्र बब्लू खां निवासी जगतपुर गौटिया, थाना बारादरी के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने दो साथियों कैंट के चनेटा निवासी इमरान पुत्र इकबाल और अबरेज पुत्र आविद समेत दबोच लिया।

मुठभेड़ में दरोगा भी घायल

घटना में दरोगा राहुल शर्मा भी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से 8 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 13 जून को किला थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर एक महिला से पर्स और कुण्डल लूटे थे। लूट के रुपये आपस में बांटकर मौज मस्ती में खर्च कर दिए थे।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाश पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं। अयान पर मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं, वहीं इमरान और अबरेज भी पुराने अपराधी हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

एसएसआई मुकेश कुमार, दरोगा विनय बहादुर सिंह, राहुल शर्मा, पवन कुमार, जनार्दन कान्त, हे0का0 ओमशरण, कां0 गौरव अत्री, पारस व तेजवीर शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग