
बदायूं में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में जलकर पिता समेत दो मासूमों की मौत हो गई।
बदायूं के उझानी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के गद्दी टोला के सुखपाल की पत्नी त्रिवेणी गुरुवार शाम सात बजे करीब घर में खाना बना रही थी। सिलिंडर लीक होने की वजह से अचानक आग लग गई। इससे त्रिवेणी बुरी तरह झुलस गई।
एक घंटे बाद पाया आग पर काबू
कमरे में मौजूद सुखपाल और उनका सात वर्षीय बेटा गोपाल व पांच वर्षीय बेटा यशपाल जब तक कुछ समझ पाते आग पूरे कमरे में फैल गई। आग बुझाने की कोशिश में डाले गए पानी के कारण कमरे में करंट ल गया। इससे सुखपाल, बेटा गोपाल और यशपाल कमरे से बाहर नहीं निकल पाए।
पुलिस ने तीनों के शव बाहर निकाले
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों और भाई ने पानी डालकर आग पर एक घंटे बाद काबू पाया। तब तक पिता और दोनों बेटों की जलकर मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और तीनों के शव बाहर निकाले। एक साथ तीनों की मृत्यु होने से मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
Updated on:
19 Oct 2023 10:07 pm
Published on:
19 Oct 2023 10:06 pm

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
