4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शोहदों का विरोध करने पर मां को घसीट-घसीट कर पीटा, डर से स्कूल भी छूटा

शोहदों ने नौवीं क्लास की छात्रा के घर में घुस कर दुराचार की कोशिश की, मां ने बचाया तो उसको बेटियों के साथ जमकर पीटा।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Oct 24, 2017

Tried to Rape with School Girl

बरेली। यूपी में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलन्द हैं इसकी एक बानगी बरेली में देखने को मिली, शोहदों ने नौवीं क्लास की छात्रा के घर में घुस कर दुराचार की कोशिश की, मां ने बचाया तो उसको उसकी बेटियों के साथ जमकर पीटा। जब इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने आरोपी के घर वालों से की तो आरोपियों के घर वालों ने मां बेटी को मुहल्ले में गिरा गिरा कर पीटा।पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।


छात्रा की मां ने विरोध किया तो पीटा

मामला बरेली के थाना बरदारी मोहल्ला चक महमूद का है, आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से मुहल्ले के ही कुछ दबंग लड़के नौंवी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। स्कूल से आते समय रास्ते में रोककर कभी हाथ पकड़ते हैं तो कभी आपत्ति जनक जगह छूते हैं। परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत घर पर की तो परिजनों ने थाना बरदारी में शिकायत की पुलिस ने मामले में 151 का चलान कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोप है कि जमानत पर वापस आये दबंगों ने अन्य दो साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस छात्रा से अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पीड़ित छात्रा की मां ने विरोध किया तो दबंगों ने दो नाबालिग बेटियों समेत मां को जमकर पीटा और लोगों के एकत्र होते ही फरार हो गए।


डर की वजह से स्कूल जाना बंद

मां के अनुसार आरोपी मुहल्ले के रहने वाले हैं। इसकी शिकायत लेकर लड़की की मां आरोपी लड़कों के घर पहुंची तो उनके परिजनों ने पूरे परिवार को जमकर पीटा। पीड़ित लड़की कक्षा नौ की छात्रा है। वह शोहदों के डर से कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही है, आज उसका विज्ञान का पेपर था मगर शोहदों के डर ने उसको घर से नहीं निकलने दिया तो उसका पेपर छूट गया, पुलिस की तरफ से ठोस कार्रवाही न होते देख परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।


क्या कहना है पुलिस का

एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान खुद मामले की जांच कर रहे हैं, वहीं उनका कहना है कि मारपीट हुई है जैसा कि वीडियो में है जांच के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।