
सहारनपुर. अपने फेसबुक फ्रेंड से उत्तराखंड में मिलने आई कर्नाटक की लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। युवती अपनी दाे सहेलियाें के साथ सहारनपुर के फेसबुक फ्रेंड से उत्तराखंड के कलियर में मिलने पहुंची थी। आराेप है कि यहां युवक आैर उसके दाेस्त ने कर्नाटक से आई लड़की आैर उसकी सहेली के साथ रेप कर दिया। इसकी शिकायत दाेनाें लड़कियाें ने रुड़की पुलिस से की है। पुलिस ने सहारनपुर के गंगाेह थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक आैर उसके दाेस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से दाेनाें आराेपी फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़ित के मुताबिक एेसे हुई घटना
कर्नाटक की रहने वाली पीड़ित छात्रा के मुताबिक सहारनपुर के रहने वाले सचिन से उसकी फेसबुक पर दाेस्ती हुई थी। दोस्ती के चलते बात आगे बढ़ने लगी और दाेनाें ने मिलने का वादा किया। इसके लिए दाेनाें के बीच रुड़की के पास कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में मिलने की बात तय हाे गई। युवती के मुताबिक उसे सचिन ने गेस्ट हाउस में मिलने के बुलाया था आैर बताया था कि गेस्ट हाउस में उसका एक दाेस्त है जाे मिलने का सारा इंतजाम कर देगा। पीड़िता के मुताबिक फेसबुक फ्रेंड सचिन के कहने पर वह अपनी दाे सहेलियाें के साथ उसके बताए स्थान पर चली गई। गेस्ट हाउस पहुंचकर युवतियाें ने सचिन को फ़ोन करके बुलाया। कुछ देर बाद सचिन किराए की टैक्सी में अपने एक दाेस्त के साथ पहुंचा। वहां ये लाेग मिले आैर टैक्सी में घूमने चल दिए। इस दौरान युवती की एक सहेली गेस्ट हाउस पर ही रुक गई आैर युवती अपनी एक सहेली सचिन आैर उसके दाेस्त के साथ कार में घूमने के लिए निकल गई। कुछ घंटाें बाद जब दोनों युवती वापस लाैटीं ताे उन्हाेंने गेस्ट हाउस पर रुकी हुई अपनी तीसरी सहेली काे बताया कि उनके साथ सचिन आैर उसके दाेस्त ने रेप किया है। इस पर तीनाें युवतियाें ने मिलकर हंगामा कर दिया। हंगामा हाेता देख सचिन आैर उसका दाेस्त फरार हाे गए, जबकि टैक्सी ड्राइवर काे युवतियाें ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी देवराज शर्मा के मुताबिक पीड़ित युवतियाें की तहरीर पर आराेपी युवकाें के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हाेंने यह भी बताया है कि एक आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
Published on:
24 Oct 2017 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
