7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली शाहजहांपुर नेशनल हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

डीजल लेकर वापस आ रहे बाइक सवार दो युवकों को बरेली.शाहजहांपुर रोड पर टीपी नगर के पास ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। डीजल लेकर वापस आ रहे बाइक सवार दो युवकों को बरेली.शाहजहांपुर रोड पर टीपी नगर के पास ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चलाने वाला घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

बाइक मैकेनिक की दुकान पर काम सीखते थे दोनों

सुभान पुत्र शरीफ खां और अयान पुत्र फहीम निवासी सैदुपुर लश्करी गंज पास के ही धारुपुर गांव में एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर काम सीखते थे। रविवार सुबह दोनों बाइक से हाईवे पर भिण्ड औलिया स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल लेने गए थे। बाइक अयान चला रहा था और सुभान पीछे बैठा था।

सिर पर चढ़ा ट्रक का पहिया

डीजल लेकर वापस आते समय टीपी नगर के पास पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुभान का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया और बुरी तरह कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा अयान गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग