21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीट दिलाने के नाम पर टीटीई का यात्री से रुपये लेते वीडियो वायरल, रेलवे ने किया निलंबित

Bareilly-वाराणसी एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट दिलाने के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई जगदीश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह यात्री से नकद रुपये लेते दिखाई दिए।

2 min read
Google source verification
up news

वायरल वीडियो से लिया गया क्लिप

बरेली। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट दिलाने के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई जगदीश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह यात्री से नकद रुपये लेते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया और प्राथमिक जांच के बाद आरोपी टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

900 का जुर्माना, 800 में कर दी ‘सेटिंग’!

आरोप है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री पर नियमानुसार करीब 900 रुपये का जुर्माना बनता था, लेकिन टीटीई ने नियमों को किनारे रखकर उससे 800 रुपये नकद लेकर मामला रफा-दफा कर दिया। सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि रुपये लेने के बाद यात्री को कोई रसीद तक नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि सीट उपलब्ध कराने और कार्रवाई से बचाने के नाम पर यह रकम ली गई। इसी दौरान किसी यात्री ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कैमरे में कैद हुई नकद वसूली

वायरल वीडियो में टीटीई जगदीश यादव खुलेआम यात्री से रुपये लेते और उन्हें अपने पर्स में रखते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।

रेलवे ने दिखाई सख्ती, विभागीय जांच शुरू

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्राथमिक जांच में टीटीई पर लगे आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने रेलवे में टिकट जांच व्यवस्था और ट्रेन में होने वाली कथित