22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया साजिद, बदायूं में सगे भाइयों को उतार दिया था मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बाल काटने वाले एक सिरफिरे नाई ने मंगलवार को दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी एनकाउंटर में मार गिराया।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Vikash Singh

Mar 20, 2024

bareily_case.jpg

पुलिस ने जंगल में पीछा कर किया ढेर।

बरेली के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि बदायूं में दो बच्चों की हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अपराधी को मौके पर पकड़ने का प्रयास किया। मगर अपराधी ने पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें अपराधी की मौत हो गई।

सगे भाइयों के डबल मर्डर से दहल उठा बरेली, पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा
उन्होंने कहा कि इस अपराधी के बारे में डिटेल्स जुटाई जा रही है। दो बच्चे छत पर खेल रहे थे। अपराधी ने उन बच्चों की हत्या कर दी है। कार्रवाई की जा रही है।

बदायूं के बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार और उनकी पत्‍नी संगीता रहती हैं। संगीता का अपने घर के नीचे ही पार्लर है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं। वहीं, जावेद और साजिद सामने सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर झगड़ा होता रहता था।

आस-पास के लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम के समय साजिद और जावेद विनोद के घर पर पहुंचे और सीधे दूसरी मंजिल पर जाकर विनोद के तीनों बेटों पर उस्तरे से हमला कर दिया। इसमें विनोद के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा बेटा पीयूष मामूली रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी की दुकान को आग के हवाले कर दिया
इस घटना के दौरान मां संगीता पार्लर में थीं। चीख-पुकार मचने के बाद लोग ऊपर पहुंचे। इतने में आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पड़ोसियों ने बताया कि दो लड़कों की हत्या पर विनोद के घर में चीख-पुकार मची तो वहां पहुंचे। जावेद दरवाजे के पास ही खड़ा रहा, फोन काॅल पर आई पुलिस उसे मंडी चौकी ले गई। क्षेत्र के दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद नारेबाजी और जावेद की दुकान पर पथराव होने लगा। तोड़फोड़ की गई। कुछ दूरी पर दुकान फूंक दी गई।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम नाई ने उस्तरे से की दो मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या, भीड़ ने चौकी घेरी, आगजनी, तोड़फोड़, बवाल
पुलिस ने वहां से भीड़ खदेड़ी तो लोगों ने दातागंज मार्ग जाम कर दिया। बड़ी संख्या में पीएसी, पुलिस और अर्द्धसैनिक बल लगाकर बवाल रोका जा सका। बवाल होने पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी घटनास्थल पर पहुंचे। मृत बालकों के पिता विनोद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 'देखन को छोटन लगे घाव करे गंभीर', छोटे दलों के बड़े सपने, क्या‍ होंगे पूरे?