
बाजार जाते समय आरोपियों ने घेरा फिर कर दिया हमला
बिथरी चैनपुर के हरूनगला निकट ममता आश्रम निवासी सावित्री ने दुर्गा के खिलाफ मारपीट करने और घर में घुसकर धार्मिक झंडा फाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी पक्ष रंजिश मान रहा है। सावित्री के भतीजे प्रदीप ने बताया कि सोमवार शाम को वह और उसका भाई हरूनगला बाजार करने जा रहे थे। इस दौरान दुर्गा पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर चाकू और लाठी-डंडो से हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
जिला अस्पताल में दी जान से मारने की धमकी
घायल हालत में दोनों भाई थाने पहुंचे। यहां से उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पहले से मौजूद आरोपी पक्ष ने थाने में तहरीर देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली और फिर पकड़े जाने के डर से फरार हो गए।
Published on:
13 Jun 2023 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
