
हत्यारोपियों की धमकी से दो परिवारों ने गाँव से किया पलायन, पुलिस तैनात
बरेली। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के दसिपुर गाँव से दो परिवार पलायन कर गए। बताया जा रहा है कि गाँव में एक साल पहले हुई हत्या के आरोपियों की धमकी से सहमे परिवारों ने गाँव से पलायन किया है। आरोप है कि आरोपी हत्या के मामले में दबाव बना रहे हैं। पलायन की खबर पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। अब पांच और परिवारों ने पलायन की चेतावनी दी है। गाँव में पुलिस तैनात की गई है।
एक साल पहले हुई थी हत्या
एक साल पहले गाँव के रहने वाले विक्रम सिंह का बेटा दीपक लापता हो गया था जिसका शव् दो दिन बाद बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने गांव के कुलदीप, बिजनेश नंदन व सत्यवीर को जेल भेजा था। जोकि नवंबर में जमानत पर छूट गए। विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपित पक्ष समझौता न करने पर धमकी दे रहा है। धमकी से परेशान विक्रम सिंह और उनके मददगार त्रिमल गांव छोड़कर चले गए। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस के अफसर गाँव पहुंचे और लोगों से बात की।
पुलिस तैनात
एसपी ग्रामीण संसार सिंह का कहना है कि इस मामले में एक व्यक्ति का शांति भंग में चालान किया गया है और गाँव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उनका कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी मामला संज्ञान में आने के बाद गाँव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
Published on:
23 Feb 2020 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
