
शादी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत (फोटो सोर्स: पत्रिका)
बरेली। नवाबगंज क्षेत्र के बरखन रोड स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक नवाबगंज से अपने गांव चेना लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पुष्पेंद्र (22 वर्ष) निवासी चेना और सुमित (20 वर्ष) निवासी पूरेनिया के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरे मित्र थे और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। पुष्पेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों युवक नवाबगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बरखन रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्घटना की खबर सुनते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बरखन रोड पर तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और सड़क किनारे रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
संबंधित विषय:
Published on:
03 Jun 2025 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
