14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में फांसी लगाकर दो ने की आत्महत्या, एक का पत्नी से चल रहा था विवाद, दूसरे ने अकेलेपन में उठाया खौफनाक कदम

सुभाषनगर क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रजापति कॉलोनी में जहां पति-पत्नी के विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं बग्गा कॉलोनी में अकेले रहने वाले बुजुर्ग ने भी फंदा लगाकर जीवन खत्म कर लिया।

2 min read
Google source verification

बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रजापति कॉलोनी में जहां पति-पत्नी के विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं बग्गा कॉलोनी में अकेले रहने वाले बुजुर्ग ने भी फंदा लगाकर जीवन खत्म कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी के विवाद में की आत्महत्या

पहली घटना प्रजापति कॉलोनी की है। गुरुवार शाम करीब छह बजे 27 वर्षीय अमन पुत्र नवल किशोर ने अपने घर के कमरे में खिड़की के सरिए में कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में अमन की शादी काजल पुत्री पूरनलाल से हुई थी। लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और पत्नी अलग रह रही थी। इसके बाद अमन ने वर्ष 2022 में मुस्कान पुत्री मुकेश निवासी माणिकचौक, अलीगढ़ से दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर अमन ने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खिड़की के पर्दे से लटका मिला शव

दूसरी घटना शुक्रवार सुबह बग्गा कॉलोनी में सामने आई। यहां 62 वर्षीय अजयपाल पुत्र स्वर्गीय हिमाचल सिंह, जो अकेले रहते थे, ने रात में खिड़की के पर्दे को लाबी की छत के कुंदे में बांधकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 9:30 बजे जब भतीजे अनुज पुत्र प्रमोद सिंह ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल की जांच की गई। मृतक का पुत्र ब्रजेश सिंह, जो सूरत (गुजरात) में रहता है, को सूचना दे दी गई है। भाई और भतीजे की मौजूदगी में पंचानामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर का बयान

सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग