5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गईं दो बहनें ढांग में दबीं, एक की मौत, दूसरी गंभीर

दीपावली की तैयारी में जुटे एक परिवार पर मातम छा गया। फरीदपुर क्षेत्र के सब्दलपुर गांव में बुधवार सुबह घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गईं दो सगी बहनों पर मिट्टी की ढांग गिर गई। हादसे में छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। दीपावली की तैयारी में जुटे एक परिवार पर मातम छा गया। फरीदपुर क्षेत्र के सब्दलपुर गांव में बुधवार सुबह घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गईं दो सगी बहनों पर मिट्टी की ढांग गिर गई। हादसे में छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

सब्दलपुर निवासी महिपाल सिंह यादव की बेटियां 12 वर्षीय प्रियंका और 13 वर्षीय शिवानी सुबह-सुबह तालाब किनारे मिट्टी लेने गई थीं। बताया जाता है कि मिट्टी खोदते वक्त अचानक ढांग भरभराकर गिर गई और दोनों बहनें उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग दौड़े और किसी तरह मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला।

लेकिन तब तक प्रियंका की सांसें थम चुकी थीं। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल शिवानी को बरेली रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रियंका की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी घटना की खबर फैलते ही मातम पसर गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इंकार करते हुए प्रियंका का अंतिम संस्कार कर दिया।