25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमाडा होटल में घुसी अनियंत्रित कार, रिसेप्शन तक जा टकराई, महिला अधिवक्ता चला रही थीं, जाने फिर क्या हुआ

शहर के पॉश रमाडा होटल में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार होटल के मुख्य द्वार को तोड़ते हुए सीधे रिसेप्शन तक जा घुसी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 28 Jul 2025, 10:07 AM IST

बरेली।
शहर के पॉश रमाडा होटल में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार होटल के मुख्य द्वार को तोड़ते हुए सीधे रिसेप्शन तक जा घुसी।

यह हादसा होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो रविवार को वायरल हो गया।

डिनर के बाद महिला अधिवक्ता ने संभाला स्टेरिंग

कार चला रही थीं एक महिला अधिवक्ता, जो अपने पति (डॉक्टर) के साथ डिनर पर होटल आई थीं।
कार बैंक गियर में थी और गलती से एक्सीलेटर दबने पर वह बेकाबू हो गई।
कार ने होटल का कांच का दरवाजा तोड़ डाला और सीधे रिसेप्शन एरिया में जा घुसी।

बाल-बाल बचे चार लोग

घटना के वक्त होटल के गेट पर खड़े दो और बाहर खड़े दो अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस और होटल प्रबंधन ने कहा आपस का मामला ?

मौके पर बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
होटल मैनेजर प्रदीप कुमार ने भी घटना को छोटी बात बताते हुए किसी भी शिकायत से इनकार किया।

वीडियो हुआ वायरल

होटल के CCTV फुटेज में कार के घुसने और लोगों के भागने का पूरा दृश्य कैद हो गया। रविवार को जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, शहर भर में चर्चा का विषय बन गया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग