
Nikay Chunav 2017
बरेली। नगर निकाय चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। नगर निगम सहित बरेली जिले की चार नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायतों में लगभग 53.17 फीसद मतदान हुआ। चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
नगर निगम में 45 फीसद मतदान
बरेली नगर निगम में इस बार 10 नए वार्ड बने हैं। जिसके कारण नगर निगम में इस बार 80 वार्डों में मतदान हुआ। इसके लिए नगर निगम में 585 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मेयर पद के लिए यहां 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम में शाम पांच बजे तक 45 फीसद मतदान रहा।
कस्बों में जमकर बरसे वोट
शहर के मुकाबले कस्बों में जमकर वोट बरसे। नगर पालिका की बात करें तो सबसे ज्यादा 71.57 फीसद नवाबगंज में वोटिंग हुई। नगर पंचायतों में फरीदपुर ने बाजी मारी। यहां 83.91 फीसद मतदान हुआ।
कहां, कितना हुआ मतदान
नगर निगम बरेली 45
नगर पालिका परिषद आंवला - 61.57 फीसद
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - 71.78 फीसद
नगर पालिका परिषद् फरीदपुर - 60.8 फीसद
नगर पालिका परिषद् बहेड़ी - 64.6 फीसद
नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 74.92 फीसद
नगर पंचायत देवरनियां - 73.7 फीसद
नगर पंचायत धौराटांडा - 78.72 फीसद
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 56.01 फीसद
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 69 फीसद
नगर पंचायत फरीदपुर - 83.91 फीसद
नगर पंचायत मीरगंज - 67.18 फीसद
नगर पंचायत रिछा - 73.4 फीसद
नगर पंचायत रिठौरा - 82.04 फीसद
नगर पंचायत विशारतगंज - 72 फीसद
नगर पंचायत शेरगढ़ - 72.8 फीसद
नगर पंचायत शाही - 66 फीसद
नगर पंचायत शीशगढ़ - 77.6 फीसद
नगर पंचायत सेंथल - 80.41 फीसद
नगर पंचायत सिरौली - 67.3 फीसद
सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
जिले में कुल 327 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। साथ ही एक कम्पनी सीआरपीएफ , एक कम्पनी आईटीबीपी, एक कम्पनी आरएएफ और आठ कम्पनी पीएसी तैनात की गई। इसके साथ ही संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।
Published on:
29 Nov 2017 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
