7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Yoga Day 2018- योगी के मंत्री बोले जरूरत पड़ी तो स्कूलों में अनिवार्य करेंगे योग

World Yoga Day 2018 के दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रदेश सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी योग किया।

2 min read
Google source verification
yoga

yoga

बरेली। अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में जगह जगह पर योग शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया जहां पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रदेश सरकार में कानून मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर उमेश गौतम, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य और शहर विधाक डॉक्टर अरुण कुमार के साथ ही तमाम भाजपा नेताओं ने लोगों के साथ योग किया। इस अवसर पर योग गुरु ने लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने के गुर भी बताए।

योग पर राजनीति करने वाले साइड लाइन हो जाएंगे
इस मौके पर प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कहा पूरी दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करना चाहता हूं कि उन्होंने भारत के विश्व गुरु का खोया हुआ दर्जा वापस पाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है। आज भारत के प्रस्ताव पर पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि ये अभी प्रथम कदम है। अब इसे स्कूलों में भी लागू करवाएंगे और जरूरत पड़ी तो योग को अनिवार्य भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीति कर रहे हैं, वो लोग धीरे धीरे साइड लाइन हो जाएंगे और हाशिये पर चले जाएंगे। ये जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है और सभी लोग इसे अपनाएंगे। इसमें कही कोई विवाद का विषय नहीं है।

अग्रसेन पार्क में भी हुआ आयोजन
स्टेडियम के अलावा अग्रसेन पार्क में भी योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन हुआ। मानव सेवा योग संस्था के तत्वाधान में आयोजित हुए इस योग शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था की सचिव मीना सोंधी और योग गुरु अनिरुद्ध ने यहाँ पर लोगों को योग कराया। कार्यक्रम के बाद में लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस कार्य्रकम में अनाथालय के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा पुलिस लाइन , गांधी उधान में भी योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।