27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बरेली का पाकेटमार’ डायलॉग पर बवाल… धुरंधर-2 को नोटिस, सपा पार्षद बोले—तुरंत हटाओ वरना होगी कार्रवाई

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म धुरंधर-2 अब विवादों में घिर गई है। फिल्म के एक दृश्य में इस्तेमाल किए गए ‘बरेली का पाकेटमार’ संवाद को लेकर शहर में नाराजगी भड़क गई है। रामपुर गार्डन क्षेत्र से पार्षद व सपा नेता राजेश अग्रवाल ने फिल्म के निर्माता-निर्देशकों को कानूनी नोटिस भेजकर इस डायलॉग को तत्काल हटाने की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म धुरंधर-2 अब विवादों में घिर गई है। फिल्म के एक दृश्य में इस्तेमाल किए गए ‘बरेली का पाकेटमार’ संवाद को लेकर शहर में नाराजगी भड़क गई है। रामपुर गार्डन क्षेत्र से पार्षद व सपा नेता राजेश अग्रवाल ने फिल्म के निर्माता-निर्देशकों को कानूनी नोटिस भेजकर इस डायलॉग को तत्काल हटाने की मांग की है।

पार्षद राजेश अग्रवाल ने निर्माता-निर्देशक आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देश पांडे को नोटिस भेजते हुए कहा कि फिल्म में सस्ती लोकप्रियता के लिए बरेली का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। उनका आरोप है कि ‘बरेली का पाकेटमार’ जैसे संवाद से शहर की छवि को ठेस पहुंच रही है।

आध्यात्मिक पहचान को ठेस

नोटिस में कहा गया है कि बरेली की पहचान एक धार्मिक और आध्यात्मिक शहर के रूप में है। यह पंचाल नगरी और आला हजरत की धरती है, ऐसे में इस तरह के संवाद शहर की गरिमा के खिलाफ हैं और जनता की भावनाओं को आहत करते हैं। पार्षद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि फिल्म से विवादित संवाद को तत्काल नहीं हटाया गया तो एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ मानहानि का दावा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की छवि खराब करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शासन स्तर तक पहुंची शिकायत

मामले को गंभीर बताते हुए पार्षद ने शासन स्तर पर भी शिकायत भेजने की बात कही है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक डायलॉग का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे शहर की प्रतिष्ठा से जुड़ा मामला है। फिल्म के इस संवाद को लेकर शहर में विरोध का माहौल बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई है और फिल्म निर्माताओं से तुरंत सुधार की मांग की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग