
बरेली। बरेली के लोग जल्द ही बरेली-मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर से सफर कर सकेंगे। इसकी कवायद तेज हो गई है। तीन से चार महीनों में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी।
बता दें, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के संचालन जल्द करने के लिए बरेली-मुंबई के बीच अलग-अलग रेल डिवीजन सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अनुमान है कि से चार महीनें में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा और जल्द ही मुरादाबाद मंडल की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की समय सारणी जारी की जाएगी। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने 14 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा था कि बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन होगा।
इन रूटों से गुजरेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस तीन से चार महीने में शुरू हो जाएगी। जिन रूटों से होकर ट्रेन गुजरेगी उन यात्रियों सफर और सुहाना जाएगा। बरेली-चंदौसी-अलीगढ़-आगरा-ग्वालियर-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमाड़-मुंबई रूट तय किया गया है।
Published on:
29 Jul 2024 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
