बरेली। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की जिले में धमाकेदार इंट्री हुई है। जिले के दो कद्दावर नेता अपने अपने दल छोड़ कर शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हो गए है। सपा के पूर्व राजयसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने सपा को अलविदा कह दिया जबकि नवाबगंज नगर पालिका की चेयरमैन शहला ताहिर ने बसपा का साथ छोड़ दिया है। जिले के ये दोनों बड़े नेता अपने समर्थकों के साथ शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हो गए है।