11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माफिया अशरफ के साले सद्दाम का एक बर्थडे पाटी का वीडियो वायरल

बरेली। अशरफ के साले सद्दाम का रविवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में सद्दाम एक जन्मदिन पार्टी मनाते हुए दिख रहा है। जिसमे उसका गुर्गा लल्ला गद्दी, फुरकान नबी व अन्य शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
saddamm.jpeg


नाजिश नाम के व्यक्ति का जन्मदिन मना रहे थे

वीडियो में सद्दाम गुर्गों संग नाजिश नाम के व्यक्ति का जन्मदिन मना रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जानकारी हासिल करने में जुट गई है। प्रयागराज में हुए उमेशपाल व दो पुलिसकर्मियों के हत्याकांड के बाद अशरफ का ***** सद्दाम बरेली में दो-दो थानों से वांछित हुआ।

बारादरी और बिथरी थाने में दर्ज है मुकदमे

पहला मुकदमा उसपर बारादरी थाने में धोखाधड़ी का लिखा गया। दूसरा मुकदमा बिथरी चैनपुर थाने में रंगदारी, षडयंत्र रचने, गवाहों को धमकाने व अन्य धाराओं में हुई। आरोपी के नौ गुर्गों को पुलिस ने जेल भेजा लेकिन, वह फरार हो गया। गैर जमानती वारंट के बाद उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। उसके बावजूद अब तक वह हत्थे नहीं चढ़ा।

दुबई के फोटो सोशल मीडिया पर हुए थे वायरल

बीते दिनों आरोपी के दुबई में होने की बात सामने आई थी। उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक और वीडियो सामने आ गया। वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में स्थान का नाम वीपी टावर लिखा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग