कोच ने की तारीफ
मंजीत के Asian Games में गोल्ड मेडल जीतने के बाद कोच अमरीश ने डॉ. हुदा की जमकर तारीफ की और कहा कि डॉ. हुदा के पास अगर कोई ट्रैक शूट पहन कर इलाज के लिए जाता है तो वो उनका निःशुल्क इलाज कर देते हैं। इसके साथ ही अमरीश ने कहा कि जो खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग मसल्स के खिंचाव, बेहद दर्द और सूजन से परेशान रहा हो और इस गंभीर समस्या को पछाड़ कर देश के लिए गोल्ड जीते, देश के लिये, खिलाड़ी के लिए और खिलाड़ी के डॉक्टर और कोच के लिए इससे बड़ी क्या उपलब्धि हो सकती है।