21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीली मिट्टी खोदते समय महिला की मौत, किशोरी की हालत गंभीर, जाने मामला

घर की लिपाई के लिए पीली मिट्टी लाने गई एक महिला और किशोरी पर मिट्टी का ढेर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। घर की लिपाई के लिए पीली मिट्टी लाने गई एक महिला और किशोरी पर मिट्टी का ढेर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

शनिवार सुबह हुई थी घटना

शनिवार सुबह करीब नौ बजे सीबीगंज क्षेत्र के पचागोटिया गांव में घटना हुई। नदोसी गांव निवासी पटोल मंडल (55 वर्ष), पत्नी घनश्याम मंडल, और उनके गांव की ही 14 वर्षीय रजनी, पुत्री महेंद्र पाल, मिट्टी लाने के लिए पास के पचागोटिया गांव पहुंची थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की ढांग ढह गई और दोनों उसके नीचे दब गईं।

बच्चों ने अपनी आंखों से देखा हादसा

आसपास खेल रहे बच्चों ने यह हादसा देखा और तुरंत खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर दौड़े और ट्रैक्टर मंगाकर मिट्टी हटाई। दोनों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए महानगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पटोल मंडल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रजनी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पटोल मंडल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। उनके पति घनश्याम मंडल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मृतका की तीन बेटियां — रामबेटी, ओमबती और राजकुमारी — सभी विवाहित हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग