27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली के इस अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर वार्ड बॉय ने दी धमकी, एफआईआर दर्ज

प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक मेंहदीरत्ता अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के साथ अस्पताल कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक मेंहदीरत्ता अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के साथ अस्पताल कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भुता क्षेत्र निवासी एक दंपती अपनी 15 दिन की बच्ची का इलाज कराने के लिए प्रेमनगर के अशोक मेंहदीरत्ता अस्पताल आए थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर की रात वह अस्पताल के बेसमेंट में बने शौचालय में गई थीं। इसी दौरान अस्पताल का कर्मचारी, भोजीपुरा के दोहना पीतमराय निवासी आसिफ रजा वहां पहुंच गया।

महिला का आरोप है कि आसिफ ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कपड़े उतारने की कोशिश की। इसी बीच शोर सुनकर महिला का पति पहुंच गया। पति को देखकर आरोपी धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला।

सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी आसिफ रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।