17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अलख जगाने निकली सीआरपीएफ की महिला राइडर्स, मेयर और आईजी ने किया स्वागत

बरेली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सामाजिक समरसता की अलख जगाने के लिए सीआरपीएफ की महिला राइडर्स बरेली पहुंची। आईजी और मेयर समेत अधिकारियों व रोटरी क्लब ने उनका स्वागत किया। वह 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में पहुंचेंगी। वहां पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय एकता और समरसता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
ii_1.jpg

समाज को जागरूक कर रही महिला राइडर्स

आईजी रेंज डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने सीआरपीएफ की महिला राइडर्स का स्वागत किया। शिलांग से चलकर 50 महिला राइडर्स की टीम बरेली पहुंची है। यहां उनका स्वागत किया गया आई जी ने बताया कि महिला राइडर्स बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश समाज में दे रही हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया। वह अपनी बेटियों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं।

महिला सशक्तिकरण की आवाज बुलंद कर रही टीम

मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा कि शिलांग से चलकर आई सीआरपीएफ की महिला राइडर्स की टीमों के स्वागत का सौभाग्य मिला है। हम सभी को अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तभी आगे बढ़ेंगी। सीआरपीएफ की महिला राइडर समाज को यही संदेश दे रही हैं। यही संदेश देते हुए गुजरात पहुंचेंगी।

देश भर में निकली तीन टीमें, 31 को पहुंचेंगी गुजरात

10 हजार किमी का सफर तय कर श्रीनगर कन्याकुमारी और शिलांग से निकली टीमें 15 राज्यों का भ्रमण करते हुए 31 अक्टूबर को गुजरात पहुंचेंगी। तीनों टीमों में डेढ़ सौ सीआरपीएफ की महिला राइडर्स हैं। 75 बाइक हैं। टीम जहां से गुजरेंगी। महिला सशक्तिकरण की अलख जगाएंगे। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए टीमें आगे बढ़ रहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग