6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाकिर नाईक की फोटो लगी फेसबुक आईडी के मैसेंजर से मिली निदा खान को धमकी

निदा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।

2 min read
Google source verification
Zakir Naik's photo taken by Facebook ID messenger threatens Nida Khan

जाकिर नाईक की फोटो लगी फेसबुक आईडी के मैसेंजर से मिली निदा खान को धमकी

बरेली। तलाक पीड़ित महिलाओं की हक की आवाज बुलंद करने वाली आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान को एक बार फिर धमकी मिली है। निदा खान को धमकी जाकिर नाईक की फोटो लगी फेसबुक आईडी के मैसेंजर से धमकी मिली है। धमकी के बारे में निदा खान का कहना है धमकी देने वाला और कोई नहीं बल्कि उनका पति शीरान रज़ा खान है। निदा और शीरान के बीच तलाक और गुजारा भत्ता को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। निदा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।

ये भी पढ़ें

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फेसबुक मैसेंजर से मिली धमकी

निदा खान का कहना कि उनका आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी के नाम से फेसबुक पेज है जिस पर उन्हें धमकी मिली है। उनका कहना है कि जाकिर नाईक की फोटो लगी आईडी से धमकी मिली है लेकिन ये धमकी उनके पति ने दी है। निदा का कहना है कि जब से शीरान को दहेज की कार वापस लौटाने का आदेश दिया है तभी से शीरान काफी गुस्से और आक्रोश में है।

ये भी पढ़ें

प्रेम करने पर परिजनों ने बेटी को दी तालीबानी सजा, हथौड़े से कूच दिए पैर, चोटी काटी

कई बार दी जा चुकी धमकी

निदा का कहना है कि उनके पति ने उससे कहा है कि वो उसकी इतनी बदनामी करेगा कि मुझे मरना पड़ जाएगा। साथ ही वो जिंदगी भर ऐसे ही धमकाता रहेगा। निदा का कहना है कि जब जब उनके केस में कोई प्रगति होती है तो उनका पति इस तरह की हरकत करता है। पिछले साल जब उनके मामले में चार्जशीट लगी थी तो उसने मुझे इस्लाम से खारिज करा दिया। उसके पहले एक आर्डर हुआ था तो उसने उनके घर पर हमला कराया था और अब जब एक आर्डर और हुआ है तो उसने मुझे फेसबुक पर धमकी दी है।