26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

132 केवी जीएसएस पर ब्लास्ट का खतरा! आखिर ऐसा क्यों…

- विद्युत यार्ड में ट्रांसफॉर्मरों पर सड़क पर उड़ती रेत जमा, विद्युत उपकरणों के आस-पास उगी घास  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 2 Dec 2017, 12:22 PM IST

Barmer News

Barmer News

बाड़मेर . राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के सिणधरी रोड स्थित 132 केवी जीएसएस के यार्ड में ट्रांसफॉर्मरों पर जमी धूल खतरा बनी हुई है। यहां झाडिय़ां उगने व ट्रांसफॉर्मरों पर धूल जमने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सिणधरी रोड की मरम्मत नहीं होने से यहां कई महिनों से धूल उड़ रही है।

सिणधरी रोड स्थित जिले के सबसे बड़े जीएसएस पर बदहाल सड़क से उड़ती धूल बड़ा खतरा बनी हुई है। जानकार बताते हैं कि ट्रांसफार्मरों पर जमी धूल से जीएसएस में कभी भी बड़ा ब्लास्ट हो सकता है। इसको लेकर जीएसएस के अधिकारियों ने प्रशासन को अवगत भी करवाया है। इसके बावजूद कोई असर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में विद्युत वितरण निगम के अधिकारी चितिंत हैं। उन्हें भय सता रहा है कि यह उड़ती धूल कभी बड़े हादसे का सबब न बन जाए।


यार्ड में घास से भी खतरा

निगम के ट्रांसफार्मरों व अन्य विद्युत उपकरणों के लिए बने यार्ड में बड़ी-बड़ी घास उगी है। यह घास यार्ड में उपकरणों तक पहुंच गई है। ऐसे में यहां हर समय करंट का खतरा रहता है। ऐसे में विद्युत वितरण निगम के अधिकारी चितिंत हैं। उन्हें भय सता रहा है कि यह उड़ती धूल कभी बड़े हादसे का सबब न बन जाए।

यह है नियम
नियमानुसार विद्युत प्रसारण निगम के यार्ड में सफाई रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का कबाड़ या घास नहीं होनी चाहिए। सफाई के लिए हर सप्ताह, माह, त्रैमासिक व छह माह में टेण्डर कर घास कटवाने का प्रावधान है।

सड़क पर उड़ती मिट्टी बनी मुसीबत
सिणधरी रोड पर उड़ रही धूल मुसीबत बनी हुई है। इससे विद्युत प्रसारण निगम के यार्ड को खतरा है। इस संबंध में जिला कलक्टर व उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो ब्लास्ट की भी आशंका है।- राजेन्द्र सोनी, सहायक अभियंता, विद्युत प्रसारण निगम बाड़मेर