
Panchayati Raj election Barmer
बाड़मेर. पंचायतीराज चुनाव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। यहां गांव के विकास के मुद्दों पर कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य प्रत्याशी विकास के मुद्दों पर कई तरह के वादे कर वोट मांग रहे है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारी में जुटा है।
बाड़मेर जिले में जिला परिषद क्षेत्र के 37 व पंचायत समिति के 389 वार्ड में चुनाव होने है। प्र्रत्याशियों के भाग्य के फैसले पर मुहर लगाने के लिए इस बार 16 लाख 26 हजार 139 मतदाता है। जबकि वर्ष-2013 में 13 लाख 88 हजार 687 मतदाता थे। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 2 लाख 37 हजार 452 मतदाता बढ़ गए है। साथ ही बाड़मेर में वर्ष-2015 में 17 प्रधान चुन्ने गए थे, इस बार 5 पंचायत समिति बढ़ जाने से 21 प्रधान चुन्ने जाएंगे।
जि.प. में 105, पं.स. में 1076 उम्मीदवार
जिला परिषद क्षेत्र के 37 वार्ड में इस बार 105 प्रत्याशी मैदान में है। यहां अंधिकाश स्थानों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला है। साथ ही 21 पंचायत समितियों के 389 वार्ड में 1 हजार 76 उम्मीदवार मैदान है।
चौहटन में सर्वाधिक मतदाता
बाड़मेर जिले की 21 पंचायत समितियों में मतदान होगा। यहां चौहटन पंचायत समिति में सर्वाधिक मतदाता है। यहां 1 लाख 20 हजार मतदाता है। वहीं सबसे कम पायलां कल्ला में है। यहां महज 39 हजार 239 मतदाता है।
---
मतदाता एक नजर
पंचायत समिति - वार्ड - पुरूष - महिला - कुल
बाड़मेर - 19 - 46023 - 39976 - 85999
बाड़मेर ग्रामीण - 21 - 48389 - 42770 - 91159
शिव - 19 - 45263 - 38603 - 83866
गडरारोड़ - 17 - 39662 - 33205 - 72867
सिणधरी - 17 - 35921 - 31327 - 67248
समदड़ी - 17 - 39413 - 35911 - 75324
पाटोदी - 15 - 29562 - 26072 - 55634
बायतु - 19 - 45826 - 41081 - 86907
गिड़ा - 19 - 41638 - 36955 - 78593
धोरीमन्ना - 21 - 50108 - 44520 - 94628
सिवाना - 25 - 60997 - 53408 - 114405
कल्याणपुर - 15 - 35265 - 31978 - 67243
बालोतरा - 25 - 60133 - 54520 - 114653
सेड़वा - 15 - 32984 - 29281 - 62265
फागलिया - 15 - 33203 - 28800 - 62003
धनाऊ - 19 - 39822 - 35027 - 74849
पायला कलां - 15 - 20955 - 18284 - 39239
आडेल - 15 - 21438 - 18792 - 40230
गुड़ामालानी - 17 - 35965 - 31374 - 67339
चौहटन - 27 - 64245 - 55814 - 120059
रामसर - 17 - 38048 - 33576 - 71624
कुल - 389 - 864860 - 761274 - 1626134
---
फैक्ट फाईल
पंचायत समिति - 21
जिला परिषद क्षेत्र - 37
पंचायत समिति वार्ड- 389
कुल मतदाता - 1626139
पुरूष - 864860
महिला - 761274
थर्ड जेंडर - 05
---
मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश
बाड़मेर. राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पंचायतीराज आम चुनाव (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद) के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।जिले में 2 हजार 461 मतदान केन्द्रजिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित चार चरणों में मतदान करवाया जाना है।
Published on:
20 Nov 2020 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
