23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर माह करोड़ों की विद्युत चोरी: सात माह में 5 करोड़ यूनिट बिजली चोरी

- सात माह में 10 करोड़ यूनिट छीजत, जिसमें 5 करोड़ यूनिट की बिजली चोरी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 24 Nov 2021, 8:32 PM IST

बाड़मेर. जिले में विद्युत चोरी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां लगाम कसने के लिए तमाम प्रयास करने के बावजूद भी करोड़ों रुपए की विद्युत चोरी हो रही है। जोधपुर डिस्कॉम को पता चला कि खपत के अनुसार बिलिंग नहीं हो रही है। तभ डिस्कॉम ने विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गई।

जानकारी के मुताबिक अप्रेल-अक्टूम्बर के बीच सात माह में 7.47 प्रतिशत विद्युत की छीजत हुई है। जिसमें पचास फीसदी विद्युत चोरी का आंकलन है। डिस्कॉम के आंकड़ों के अनुसार सात माह 125 करोड़ यूनिट की खर्च हुई है, जबकि 115 करोड़ यूनिट की बिलिंग हुई है। ऐसे में 10 करोड़ यूनिट की बिलिंग नहीं हुई है। हालांकि विभाग का तर्क है कि 10 करोड़ यूनिट में पचास फीसदी यूनिट तकनीकी वजह माना जाता है।

यह है आंकड़ों की सच्चाई
विभाग ने 7.47 फीसदी छीजत हुई है, यहां 10 करोड़ यूनिट की बिल्डिंग नहीं हुई है। हालांकि इसमें 5 करोड़ यूनिट की डिस्कॉम चोरी मान रहा है। ऐसे में सात माह में 40 करोड़ रुपए की बिजली चोरी हुई और 40 करोड़ की बिजली तकनीकी खामी के चलते बेकार हुई है।

सात माह में डेढ करोड़ का जुर्माना
विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए डिस्कॉम ने अभियान चलाया। जिसमें डिस्कॉत सतर्कता टीम ने ***** स्थानों पर चोरी पकड़ी गई और 1 करोड़ 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें डिस्कॉम ने 1 करोड़ 1 लाख रुपए का जुर्माना वसूल लिया है। जुर्माना नहीं जमा करने वालों विद्युत चोरों के खिलाफ विजिलेंस थाने में 32 एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

यों होती है कार्रवाई
डिस्कॉम सतर्कता अधिकारी व विजिलेंस पुलिस बिजली का मौका मुआयना कर चोरी की वीसीआर भरी जाती है। उसके बाद उपभोक्ता को सात दिन का नोटिस दिया जाता है। उसके बाद जुर्माना राशि नहीं जमा करने पर उपभोक्ता के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया जाता है।

- लगातार कार्रवाई कर रहे है
डिस्कॉम लगातार विद्युत चोरी के मामलों में कार्रवाई कर रहा है। सात माह के आंकड़ों में 7.47 फीसदी है। जिसमें तीन फीसदी चोरी है। सात माह में डेढ करोड़ से ज्यादा जुर्माना लगाया है।- अजय माथुर, अधीक्षण अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम, बाड़मेर
---