3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

06 दिन बरसात, 07 मौतें और 430 मिमी का रिकार्ड

गुजरात से लगातार तीसरे दिन कटा रहा बाड़मेर का संपर्क, 25 निजी बसें रही निरस्त, 12 रोडवेज की बसों का नहीं हुआ गुजरात आवागमन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

moolaram barme

•

Updated: 27 Jul 2017, 7:48 PM IST

थार के रेगिस्तान में जुलाई की बारिश ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पिछले छह दिन तक लगातार जिलेभर में हुई बारिश में गुड़ामालानी में रिकार्ड 430 मिमी पानी बरसा है।

धोरीमन्ना में 300 एवं समदड़ी सिवाना में छह दिनों में 200 मिमी से अधिक बरसात रिकार्ड की है।

मंगलवार रात को बारिश का दौर थम गया था। इस बीच बालोतरा में बुधवार शाम को तेज बरसात हुई तथा बाड़मेर में बूंदाबांदी का दौर रात को भी चला

अब तक वर्षा जनित हादसों में 07 की गई जान

-03 बिशाला में रपट हादसे में कमठाई के तीन लोग बहे

- 02 बालक मंगले की बेरी कुआं में तालाब में डूबे

- 01 महिला बोला में आकाशीय बिजली की बनी शिकार

-01 नाडी में डूबने से थोब गांव में बालक की मौत

मार्ग बंद होने से बसें हुई बंद

गुजरात मार्ग की 25 से अधिक प्राइवेट बसें और 12 रोडवेज की बसें बंद है। इसके अलावा संपर्क कटने से हजारों वाहनों का आना-जाना प्रभावित हुआ है। उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, आबूरोड़, डूंगरपुर सहित कई मार्गों का बाड़मेर से अवागमन बंद है। धानेरा, डीसा,अहमदाबाद, थराद में बाड़मेर के लोग जो विभिन्न कार्याें से गए हुए है सात दिन से वहीं फंसे हुए है।

10 करोड़ का व्यापार प्रभावित

जिले में बारिश ने करीब दस करोड़ के व्यापार को प्रभावित किया। व्यापारी व व्यवसायियों के लिए यह भारी मंदी का दौर रहा।

बाजारों में लोगों की आवक नगण्य रही। बाड़मेर में करीब एक हजार हाथ ठेला वाले बारिश बंद होने के इंतजार में घर बैठे रहे।

विद्युत तंत्र दे गया जवाब

जिले में विद्युत तंत्र बारिश में जवाब दे गया। जिले में करीब 500 से अधिक गांवों में तीन से चार दिन बिजली बंद रहने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।

डिस्कॉम के कार्मिक मरम्मत को पहुंचे ही नहीं। जवाब यही मिला कि बारिश के कारण कोई खतरा नहीं हों इसक कारण विद्युत कटौती की गई।

डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने बताया कि करीब दस लाख का नुकसान डिस्कॉम को हुआ है। 150 खंभे टूटे तथा दो ट्रांसफार्मर जले हैं।

5000 स्कूलों में 02 दिन रहा अवकाश

बारिश की आपात स्थिति में जिला कलक्टर को जिले की पांच हजार स्कूलों और करीब 4000 के करीब आंगनबाड़ी केन्द्रों में करना पड़ा दो दिन का अवकाश।

सेना और एसडीआरफ को बुलाना पड़ा

जिले के आपदा प्रबंधन की कलई बारिश में खुल गई। आपदा प्रबंधन की नाव खराब है। तैराकों की जो सूची है उसमें से कई तो अब है ही नहीं।

रस्से, ड्रेगन, कट्टे और अन्य इंतजाम भी जवाब दे गए। सेना एवं एसडीआरएफ को बिशाला, गुड़ामालानी व धोरीमन्ना में बुलाना पड़ा।

सेना और एसडीआरएफ रामजी के गोल में बुधवार को भी ऐहतियात के तौर पर तैनात रही।

पिछले 6 दिनों में कहां-कितनी बरसात

तारीख 21 22 23 24 25 26 कुल

बाड़मेर 06 33 27 43 46 06- 161

रामसर- 10 17 43 04 17 13 -104

बायतु- 48 04 09 14 29 35- 139

गिड़ा - 29 08 14 25 15 37 -128

शिव- 15 00 30 15 08 40- 108

गुड़ामालानी - 10 32 12 62 233 81- 430

धोरीमन्ना- 64 35 32 35 118 24- 308

सिणधरी- 23 17 29 16 47 20- 152

सिवाना- 11 11 86 71 25 04- - 208

समदड़ी- 13 08 74 48 90 00- 233

पचपदरा- 00 05 08 10 43 03- 69

बालोतरा- 14 11 20 38 18 04 - 105

गडरारोड़- 39 00 06 07 05- 58

चौहटन- 07 65 20 05 21- 118